आरआरबी ग्रुप डी(RRB Group D) की तैयारी कैसे करें :

परीक्षा हॉल में जब प्रश्न नहीं हो रहा हो, तो मन में एक ख्याल जरूर आता है कि - अगली बार पुरी तैयारी करके परीक्षा देंगें !!!

ऐसा आपके मन में भी आता होगा ! आखिए कब तक ये ख्याल आएगा ? हमें परीक्षा उत्तीर्ण होने के लिए क्या करना चाहिए ? कैसे पढाई करना चाहिए ? किस विषय को कितना पढ़ना चाहिए ? प्रश्न का अभ्यास कहाँ से करना चाहिए ? बिना कोचिंग का तैयारी कर सकते हैं ?

आज हम कोशिश करेंगे कि आपको इन सभी प्रश्नों का जवाब मिल जाये ! 

आज का हमारा केंद्र बिंदु आरआरबी ग्रुप डी है आशा करता हूँ कि आपको इसका लाभ मिले और दुआ करता हूँ कि आप अपने मुकाम तक पहुंचेंगे   
 
शुरू करने से पहले थोड़ा सा जोश भर लेते है - हरिवंशराय बच्चन जी द्वारा रचित बहुत ही उत्साहवर्धक कविता के जरिये !

लहरों से डर कर नौका पार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती
नन्हीं चींटी जब दाना लेकर चलती है, चढ़ती दीवारों पर, सौ बार फिसलती है
मन का विश्वास रगों में साहस भरता है,चढ़कर गिरना, गिरकर चढ़ना अखरता है
आख़िर उसकी मेहनत बेकार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है, जा जा कर खाली हाथ लौटकर आता है
मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में, बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में
मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

असफलता एक चुनौती है, स्वीकार करो, क्या कमी रह गई, देखो और सुधार करो
जब तक सफल हो, नींद चैन को त्यागो तुम,संघर्ष का मैदान छोड़ मत भागो तुम
कुछ किये बिना ही जय जय कार नहीं होती, कोशिश करने वालों की हार नहीं होती

आरआरबी ग्रुप डी(RRB Group D) की तैयारी कैसे करें :

रेलवे ग्रुप D में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 1,03,769 पदों की बहाली निकली है । आरआरबी ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण, कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होता है ।

परीक्षा के लिए कुछ ही दिन शेष हैं, यह बेहद महत्वपूर्ण है कि आप
अपना कमर कसकर मैदान में उतर जाएँ।

हालांकि वैकेंसी की संख्या (एक लाख तीन हजार सात सो उनहत्तर) बहुत अधिक है, लेकिन 2018 की Times Of India अख़बार के अनुसार 2 करोड़ 80 लाख रीक्षार्थियों ने आवेदन फॉर्म भरा था ।  


अगर आप इसका प्रतिशत निकालोगे तो 0.37% आता है।  इसका मतलब 100 में से 0.37 और 1000 में से 3.7(लगभग 4)मतलब अगर किसी एक परीक्षार्थी को अपना सेलेक्शन पक्का करना है, तो उसे 249 परीक्षार्थी को पीछे छोड़ना पड़ेगा  


दोस्तों  इसका सीधा मतलब है कि हमें दूसरों से अलग हटकर करना पड़ेगा।

परीक्षा को क्रैक करने के लिए सबसे पहले आपको आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा पैटर्न और सिलेबस से गुजरना होगा। अन्यथा, आप अपनी तैयारी के बारे में उचित योजना नहीं बना सकते।

आप सबसे पहले परीक्षा पैटर्न और सिलेबस के बारे में पुरी जानकारी प्राप्त कर 
लीजिये:

परीक्षा पैटर्न और सिलेबस   





इंग्लिश में देखकर परेशान तो नहीं हुए ?

परेशान होने की कोई बात नहीं है आगे सबकुछ हिंदी में है, वैसे भी थोड़ी थोड़ी इंग्लिश का अभ्यास करना चाहिए !!!   

आरआरबी ग्रुप डी दो स्तरीय परीक्षा होता है। भर्ती प्रक्रिया का पहला चरण, जैसा कि ऊपर बताया गया है, कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) है। इस चरण को उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए बुलाया जाता है
यह सुनिश्चित करने के लिए, आपको कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) में उच्च स्कोर प्राप्त करना होता है।


CBT के चार खंड होते हैं जो इस प्रकार हैं:
1. गणित
2. सामान्य बुद्धि और तर्क
3. सामान्य विज्ञान
4. सामान्य जागरूकता और करेंट अफेयर्स

आइए अब हम आरआरबी ग्रुप D की इन चारों खण्डों की तैयारी कैसे करें, इस बारें में जानते है।

हम सबसे पहले सामान्य विज्ञान की बात करते है।  

सामान्य विज्ञान इसीलिए कि, अगर आपको इसका प्रश्न आता है, तो बहुत कम समय में इसको कर लेंगे, जो समय बचेगा उसका उपयोग हम दूसरे खंड में करेंगे । 


आरआरबी ग्रुप डीसामान्य विज्ञान 
हालाँकि यह खंड बहुत विशाल है। लेकिन अगर आपने अच्छी तरह से इस खंड का अध्ययन किया है, तो आपको यह मुश्किल नहीं लगना चाहिए। मूल रूप से, इस खंड में कक्षा 10 स्तर के भौतिकी विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीवन विज्ञान विषय शामिल हैं।

आरआरबी ग्रुप डी - सामान्य विज्ञान के लिए टिप्स

1. कक्षा 9 और कक्षा 10 की विज्ञान पाठ्य पुस्तकों की सभी कांसेप्ट को समझें।




































2. कुछ चीजें जिन्हें याद रखने की जरूरत है, जैसे कि वैज्ञानिक नाम, सरल समीकरण और सूत्र, विभिन्न प्रक्रियाएं, उन पर अधिक समय व्यतीत करें और यदि आवश्यक हो तो उनका अभ्यास करें।
3. अपने ज्ञान का परीक्षण करने के लिए प्रश्नों को हल करें।


आरआरबी ग्रुप डी - सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स - टिप्स

सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स, यह खंड आपके सामान्य ज्ञान का परीक्षण करता है।

1. करंट अफेयर्स के लिए, पिछले छह महीनों की  राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व की घटनाओं पर ध्यान केंद्रित करें। अर्थव्यवस्था, बजट (विशेष रूप से रेलवे बजट), व्यवसाय, राजनीति, विभिन्न नीतियों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, आदि से संबंधित विषयों पर अधिक ध्यान दें।

2. सबसे महत्वपूर्ण सामान्य विज्ञान विषयों से संबंधित जानकारी को पढ़ने और याद रखने की कोशिश करें, जैसे कि किताबें और लेखक, देश - राजधानियाँ और मुद्राएँ, पुरस्कार और सम्मान, आदि।

3. प्रतिदिन - 10 प्रश्न करंट अफेयर्स का जरूर करें
आरआरबी ग्रुप डी - सामान्य जागरूकता और करंट अफेयर्स के लिए महत्वपूर्ण चैप्टर इस प्रकार हैं:

1. पुरस्कार और मान्यताएँ
2. पुस्तकें और लेखक

पुस्तकें और लेखक


3. देश-राजधानियाँ और मुद्राएँ
4. भारतीय इतिहास, विशेष रूप से भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन और मुगल काल
  भारतीय इतिहास-1

भारतीय इतिहास-2



5. भारतीय भूगोल
   भारतीय भूगोल-1
   



   भारतीय भूगोल-2
   

   भारतीय भूगोल-3
     


6. भारतीय संविधान
7. भारतीय राजव्यवस्था
8. भारतीय बजट
9. भारतीय अर्थव्यवस्था
   भारतीय अर्थव्यवस्था-1
   

   भारतीय अर्थव्यवस्था-2
   
   
  
10. संस्कृति
    बिहार की कला संस्कृति
    
11. विज्ञान और तकनीक
    चंद्रयान मिशन-2
    
12. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय महत्व के अन्य कार्यक्रम
    
  बिहार राज्य से सम्बंधित
      उत्तर प्रदेश सामान्य ज्ञान
      
       
                              खेल कूद -2 से पूछा जाने वाला महत्वपूर्ण प्रश्न
                             

                  सामान्य जागरूकता-1
               

                                सामान्य जागरूकता-2
                             

                                           भारत सामान्य ज्ञान -1
                                         

                                                भारत सामान्य ज्ञान -2
                                             


                                        भारत सामान्य ज्ञान -3
                                     

                                         भारत सामान्य ज्ञान -4
                                       

                                          सामान्य ज्ञान
                                       


                                           ब्रांड अम्बैसडर
                                         

आरआरबी ग्रुप D गणित

आरआरबी ग्रुप D में सरकारी नौकरियों के लिए किसी भी अन्य परीक्षा की तरह, बुनियादी, हाई स्कूल गणित का अच्छा ज्ञान होना बहुत महत्वपूर्ण है

आरआरबी ग्रुप D गणित - टिप्स

1.  उन आसान चैप्टर से शुरुआत करें, जिसमें ज्यादातर फॉर्मूले (सूत्रों) या सरल गणनाओं के अनुप्रयोग की आवश्यकता होती है, जैसे लघुत्तम समापवर्त्य, महत्तम समापवर्त्य, औसत, प्रतिशत, लाभ और हानि, साधारण ब्याज और चक्रवृद्धि ब्याज, आदि सूत्रों को अच्छी तरह से समझ लें और सुनिश्चित करें कि ये सभी आपके उंगलियों पर है

2.  इन चैप्टरों में से प्रत्येक से कुछ अभ्यास प्रश्नों को हल करें, यह सुनिश्चित कर लें कि आपको सूत्रों के आवेदन में महारत हासिल है।

3.  सरलीकरण, समय और काम, समय, दूरी और गति, नावों और धाराओं, पाइप्स और सिस्टर्न जैसे थोड़े कठिन चैप्टरों  पर जाएं, जिन्हें एक महत्वपूर्ण दृष्टिकोण की आवश्यकता है। इन चैप्टरों के पीछे सिद्धांत को समझ लें और अधिक से अधिक अभ्यास प्रश्नों को हल करें।

4.  सबसे कठिन चैप्टरों जैसे सांख्यिकी, प्रायिकता, क्रम परिवर्तन और संयोजन, आदि को अंत के लिए छोड़ दें

5.  अपने कमजोर चैप्टरों और उन चैप्टरों  पर अधिक ध्यान दें जहाँ आप ज्यादातर गलतियां कर रहे हैं।

6.  यदि आपको कुछ सूत्रों को याद रखना मुश्किल होता है, तो उनका ज्यादा से ज्यादा अभ्यास करें।

7.  अगर आपको कोई भी चैप्टर बहुत कठिन लगता है, तो उन पर ज्यादा समय        दें। इसके बजाय अन्य चैप्टरों में महारत हासिल करने के लिए अपने समय का उपयोग करें।

आरआरबी ग्रुप डी गणित अनुभाग के लिए महत्वपूर्ण चैप्टरों निम्नानुसार हैं:
1 1.  सरलीकरण
2. लघुत्तम समापवर्त्य, महत्तम समापवर्त्य,
3. प्रतिशत
4. औसत
5. लाभ और हानि
6. सरल और चक्रवृद्धि ब्याज
7. क्षेत्रमिति
8. घातांक एवं करणी
9. अनुपात और अनुपात
10. समय और काम
11. समय, गति और दूरी
12. मूल बीजगणित
13. नाव और धाराएँ
14. नल एवं टंकी
15. सांख्यिकी
16. प्रायिकता
17. क्रम परिवर्तन और संयोजन
18. द्विघातीय समीकरण
19. मिश्रण और संलयन
20. त्रिकोणमिति




आरआरबी ग्रुप डी - सामान्य बुद्धि और तर्क -  टिप्स

आपकी मूल बुद्धि और विश्लेषणात्मक कौशल का परीक्षण यहां किया जाता है।
इसकी तैयारी नीचे बताये गए तरीके से करें:


    1.     प्रतिदिन कुछ समय सबसे आसान चैप्टरों पर लगाएं , जिन चैप्टरों में सामान्य ज्ञान की आवश्यकता होती है, जैसे कि वर्गीकरण, सादृश्यता, पहेलियाँ, दूरी और दिशाएं, रक्त संबंध, आदि। आपको इन प्रश्नों को हल करते समय अपने गति में सुधार करने की आवश्यकता होती  है।  

2.     न्याय संगतबैठने की  व्यवस्था, कोडिंग-डिकोडिंग, इनपुट-आउटपुट, अभिकथन और तर्क, कथन-आधारित प्रश्न, संख्या और वर्णमाला श्रृंखला आदि जैसे थोड़े कठिन चैप्टरों के लिए, उनके पीछे मूल सिद्धांत को अच्छी तरह से समझ लें   इस तरह के प्रश्नों को अधिक से अधिक हल करें। जितना अधिक आप इस तरह के प्रश्नों का अभ्यास करेंगे, उतना ही बेहतर होगा।

     3.    इस खंड के प्रश्नों को हल करते समय शांत रहें। कभी-कभी, प्रश्न बड़े  भ्रामक लगेंगे। लेकिन एक व्यवस्थित दृष्टिकोण के साथ, आप उन्हें हल करने में सक्षम होंगे। 

आरआरबी ग्रुप डी - सामान्य बुद्धि और तर्क  खंड के महत्वपूर्ण चैप्टर निम्नानुसार हैं:

   1.  न्याय संगत
   2.  कथन और अनुमान
   3.  कथन और निष्कर्ष
   4.  पहेलियाँ
   5.  व्यवस्थितिकरण
   6.  दूरी और दिशा
   7.  रक्त संबंध
   8.  कोडिंग - डिकोडिंग
   9.  इनपुट आउटपुट
  10. अभिकथन और तर्क
  11. वर्गीकरण
  12. समानता
  13. संख्या श्रृंखला
  14. वर्णमाला श्रृंखला
  15. डेटा पर्याप्तता


आरआरबी ग्रुप डी की तैयारी के लिए सामान्य टिप्स   इस प्रकार हैं:

  1.  प्रत्येक खंड के लिए अलग-अलग समय स्लॉट आवंटित करें इसका मतलब आपको अपने कमजोर चैप्टर के लिए अधिक समय और अपने मजबूत चैप्टर के लिए कम समय देना चाहिए बहुत ऐसा प्रश्न होता है, जो डायरेक्ट लिंक नहीं होता है, उसके लिए आपको उसका अनुप्रयोग आना चाहिये।

  2.  उन चैप्टरों के लिए जो पूरी तरह से सैद्धांतिक हैं, नियमित रूप से पढ़ें और संशोधित करें।

  3.  पढाई करते समय महत्वपूर्ण बिंदुओं और सूत्रों के नोट्स बनाएं। इससे आपको किसी भी प्रश्न को बेहतर रूप से समझने में मदद मिलेगी।

  4.  अधिक से अधिक अभ्यास प्रश्नों को हल करें। प्रत्येक प्रश्न को हल करने के लिए आपके द्वारा खर्च किए गए समय को नियंत्रित करना सीखें - गति और सटीकता के बीच संतुलन बनाए रखें।

  5.  आरआरबी ग्रुप डी पिछले साल के प्रश्नपत्रों को हल करें। आरआरबी ग्रुप डी मॉक टेस्ट लें और अपने प्रश्न चयन कौशल के साथ-साथ समय प्रबंधन पर काम करें।

  6.  हर परीक्षा के बाद अपनी गलतियों पर काम करें और उन्हें सुधारें, जिससे कि फाइनल  परीक्षा में वही गलतियाँ नहीं हो


   दोस्तों काफी लम्बा होने के वजह से हमें इसको यहीं पर समाप्त करना पड़ेगा,      हम जल्द ही इसका दूसरा भाग लेकर आपके पास आयेंगे।
   आशा करता हूँ आपको लाभ हुआ होगा ! हमें कमेंट करके जरूर बताइये,  जिससे  हमारा उत्साह बढ़ेगा।

   आप हमें फॉलो कर लीजियेगा और YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब कर लीजियेगा  जिससे किहमारी साड़ी अपडेट आप तक पहुँच जाय !!
      धन्यवाद !!!!
      Team A1TUTORHUB
      email us @ a1tutorhub2019@gmail.com

Comments

Popular posts from this blog

Chapter - 8 - EXERCISE 8.3 - Decimals (NCERT Class 6th Maths Solution)